Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर न्याय मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को दिया गया।



न्याय मोर्चा के संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि इस भर्ती में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। मामला लखनऊ खंडपीठ के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय में भी लंबित है। तब सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों कर रही है। इससे स्पष्ट है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भर्ती पूरा करके सरकार भ्रष्टाचार करने वालों को बचाना चाहती है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news