Important Posts

69000 शिक्षक भर्तीः प्रियंका गांधी बोलीं- ' बीजेपी सरकार की नाक के तले होता रहा महाघोटाला'

लखनऊ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरकार की नाक तले सिस्टम में बैठे सांठगांठ से महाघोटाला होता रहा है।
लेटेस्ट कॉमेंट करप्षन इंडिया और राजीव के ज़माने से चला आ रहा है, सबसे बड़े घोटाले कांग्रेस सरकार ने किये, बोफोर्स, 2गी और 3जी क्म्क के साथ
Dilip J
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरूवार को ट्वीट किया, 'लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा। अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा।'

हाई कोर्ट ने लगाई है रोक
आपको बता दें कि 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की काउसंलिंग शुरू होते ही सवालों के विवाद को लेकर हाई कोर्ट के आदेश पर इसे रोकना पड़ा था। सरकार इसके खिलाफ डबल बेंच में गई है। इसी बीच प्रयागराज में पकड़े गए गिरोह, आरक्षण पर सवाल जैसे तमाम विवाद खड़े हो गए हैं।

NBT


राज्यपाल ने मांगी है रिपोर्ट
विपक्ष इसको लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इस लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी व अपर मुख्य सचिव रेणुका ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को पूरी स्थितियों से अवगत कराया।  

UPTET news