Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती व कस्तूरबा मामले में राज्यपाल आनंदी बेन ने विभाग को किया तलब और मांगी रिपोर्ट

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती  परीक्षा में नकल गिरोह और  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला के नाम से फर्जी शिक्षिकाओं के नौकरी करने के मामले में रिपोर्ट ली। राज्यपाल ने बुधवार को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी और विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार को राजभवन बुलाया।


उन्होंने अध्यापक भर्ती परीक्षा में प्रयागराज में पकड़े गए नकल गिरोह, उत्तर कुंजी को लेकर उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले और शिक्षामित्रों की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के मंगलवार को दिए गए आदेश पर बात की सतीश चंद्र द्विवेदी और रेणुका कुमार ने राज्यपाल को बताया कि सहायक अध्यापक भर्ती में से जानकारी एक परीक्षा केंद्र पर नकल के मामले की जांच एसटीएफ को सांपी गई है।


 वहीं, उत्तर कुंजी मामले में सरकार ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में अपील की है। सर्वोच्च न्यायालय में भी विभाग अपील करेगा। उन्होंने बताया कि नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में फर्जी अनामिका शुक्ला के कार्यरत होने का खुलासा विभाग की ओर से लगा मानव संपदा पोर्टल से ही हुआ है। सभी नौ जिलों में फर्जी अनामिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। असली अनामिका शुक्ला गोंडा की रहने वाली है, जो गृहिणी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news