Advertisement

Govt Jobs : Opening

भत्ते समाप्त करने में कार्रवाई की मांग

भत्ते समाप्त करने में कार्रवाई की मांग
सचिवालय सेवा संगठन समन्वय समिति ने गुरुवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को ज्ञापन देकर सचिवालय भत्ता, सीसीए और अन्य भत्तों को समाप्त किए जाने पर विरोध जताया।



समिति ने इस मामले में मंत्रिपरिषद को गुमराह करने वाले वित्त विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिष्टमंडल में यादवेन्द्र मिश्र, शशि कान्त शुक्ल, ओंकार नाथ तिवारी, अर्जुन देव भारती, संजय कुमार यादव, कृष्ण स्वरूप शर्मा, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, संजेश कुमार यादव, मानस मुकुल त्रिपाठी शामिल थे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news