Advertisement

Govt Jobs : Opening

सेवानिवृत्त शिक्षकों से मांगे गए आवेदन

लखनऊ। राजधानी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में खाली पड़े सहायक अध्यापक और प्रवक्ता पदों पर मानदेय पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।



डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों से सेवानिवृत्त इच्छुक सहायक अध्यापक और प्रवक्ता इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 से 28 जून के बीच डीआईओएस कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक से आवेदन भेज सकते हैं। ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षक जो एक जुलाई से मई में ग्रीष्मावकाश घोषित होने तक 70 वर्ष की आयु पूर्ण न कर रहे हों, उन्हें ही आवेदन करेंगे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news