Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षक भर्ती मामला यूपी का ‘व्यापमं घोटाला’, न्याय नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन : प्रियंका

नयी दिल्ली, 8 जून (एजेंसी)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर पदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती में कथित गड़बड़ियों को लेकर सोमवार को सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह राज्य का ‘व्यापमं घोटाला’ है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘69000 शिक्षक भर्ती घोटाला यूपी का व्यापमं घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में छात्रों के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना-ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।’

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news