Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

TGT-PGT: काउंसलिंग के तीन महीने बाद भी परिणाम नहीं

TGT-PGT: काउंसलिंग के तीन महीने बाद भी परिणाम नहीं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2013 में घोषित टीजीटी के पदों के लिए कोर्ट के आदेश पर अवशेष पैनल के अभ्यर्थियों की 18 से 22 फरवरी 2020 के बीच काउंसलिंग कराई गई थी। काउंसलिंग के तीन महीने बीत जाने के बाद भी निदेशालय की ओर से चयनितों की सूची जारी करने के साथ नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया।



काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को निदेशालय की ओर से बताया गया था कि 22 फरवरी को ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। काउंसलिंग के तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी निदेशालय की ओर से परिणाम जारी नहीं किया। अभ्यर्थी लगातार निदेशालय का चक्कर लगा रहे हैं, इसके बाद भी परिणाम जारी नहीं हो रहा है।

UPTET news