Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े सरगना के दो साले भी वांछित, तलाश में दबिश

प्रयागराज : सहायक शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सरगना डॉ. केएल पटेल के साले सत्यम व शिवम को भी वांछित कर दिया गया है। 


दोनों की तलाश में बुधवार शाम स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बहरिया, फूलपुर, नवाबगंज समेत अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि फूलपुर निवासी सत्यम व शिवम अभ्यर्थियों से लेनदेन के साथ ही अपने जीजा केएल पटेल के दूसरे काम देखते थे। एसटीएफ की दबिश से सरगना के ससुरालीजनों व दूसरे रिश्तेदारों में भी खलबली मच गई है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news