प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 31277 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को प्रयागराज में 106 महिला शिक्षकों को विकल्प चयन के लिए बुलाया गया था। इन शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं।
बीटीसी कॉलेज डायट के प्राचार्य संतोष कुमार मिश्र, एडीएम सिविल सप्लाई जितेंद्र कुशवाहा एवं बीएसए संजय कुशवाहा की देखरेख में ऑनलाइन प्रदर्शित विद्यालयों का आवंटन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अर्जुन सिंह के अनुसार सभी महिला शिक्षकों नरे उपस्थित होकर नंबर से अपने-अपने विद्यालयों का चुनाव करते हुए ऑनलाइन लॉक कराया। इसके तहत डिजिटल स्क्रीन पर यू-डायस 2019 की सूचना के आधार पर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान द्वारा उपलब्ध कराए गए रिक्त पदों, विद्यालयों को प्रदर्शित किया गया था। कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी अभ्यर्थियों के तापमान की जांच की। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर स्टैंड भी लगाया गया था।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें