Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

2016 टीजीटी-पीजीटी भर्ती:- चयन बोर्ड में प्रवक्ता हिंदी का साक्षात्कार छह नवंबर से

 प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अब हंिदूी विषय का साक्षात्कार शुरू कर रहा है। 2016 प्रवक्ता (पीजीटी) पद के लिए इंटरव्यू छह नवंबर से होगा, जबकि 2016 का ही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) पद का साक्षात्कार 10 नवंबर से होगा। चयन बोर्ड ने वेबसाइट पर विस्तृत कार्यक्रम व लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है, जिसे दावेदार देख सकते हैं।



चयन बोर्ड इन दिनों वर्ष 2016 की लंबित भर्तियों को पूरा कर रहा है। 16 अक्टूबर से प्रवक्ता संस्कृत का साक्षात्कार शुरू हो रहा है, जो 22 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, 21 सितंबर से प्रवक्ता कला और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संस्कृत व कला का इंटरव्यू चल रहा है जो 22 अक्टूबर को ही पूरा होगा। इसके बाद अगले माह से हंिदूी का साक्षात्कार होगा। प्रवक्ता का साक्षात्कार पांच दिन में 10 नवंबर को पूरा होगा, जबकि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक का इंटरव्यू 16 दिसंबर तक चलेगा। उप सचिव ने बताया कि इन विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम 25 अक्टूबर व 26 नवंबर 2019 को घोषित हुआ था। इंटरव्यू हर दिन दो पालियों में होगा और सभी को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना होगा। मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश मिलेगा और शारीरिक दूरी का अनुपालन रहेगा।

’>>10 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद का इंटरव्यू

’>>आने वालों को ही प्रवेश मिलेगा और शारीरिक दूरी का अनुपालन रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news