Important Posts

69000 शिक्षक भर्ती में मनमानी का आरोप, 31277 पदों को भरने में न्याय मोर्चा ने बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

 प्रयागराज। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में 31277 पदों को भरने में न्याय मोर्चा ने बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। न्याय मोर्चा ने आजाद पार्क में प्रदर्शन के साथ ही भर्ती में हुई

अनियमितता के खिलाफ आगे के आंदोलन की रणनीति तय की। युवाओं ने कहा कि सरकार जल्दबाजी में नियुक्ति पत्र बांट रही है। ऐसे में हजारों प्रतिभाशाली छात्रों को नौकरी पाने से वंचित होना पड़ रहा है। न्याय मोर्चा के संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि इस भर्ती में आरक्षण के मानकों का पालन नहीं किया गया।



इसी भर्ती को लेकर कई लोग जेल में हैं, पूरे मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक कई मामले लंबित हैं। इसके बाद भी प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से भर्ती करने पर आमादा है। न्याय मोर्चा के सदस्य प्रदीप ओबामा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया अस्पष्ट है अधिक नंबर पाकर भी नौकरी न पाने वाले निराश हैं। प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार, कृष्णकुमार, विकास यादव, अनेुराग यादव, जीतेन्द्र कुमार, राम अवन, अनिल कुमार, स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक डॉ आरपी गौतम शामिल रहे।

UPTET news