Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती मामले में वार्ता को महानिदेशक से मिलने पांच अभ्यर्थी लखनऊ रवाना, इस मुद्दे पर होगी बात

 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के आवेदन में त्रुटि संशोधन की मांग लेकर पांच अभ्यर्थियों का प्रतिनिधमंडल मंगलवार दोपहर महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद से मुलाकात करने लखनऊ रवाना हो गया। फोर्स के दबाव और अफसरों के आश्वासन के बाद सोमवार रात तकरीबन 10.30 बजे अभ्यर्थियों ने धरना समाप्त किया था।



मंगलवार सुबह 11 बजे फिर दर्जनों महिलाओं समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय स्थित बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उसके बाद उप सचिव अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर पांच अभ्यर्थियों का नाम मांगा और उन्हें लखनऊ महानिदेशक से मुलाकात करने के लिए भेज दिया। उसके बाद लगभग एक बजे धरना समाप्त हो गया। आजमगढ़ के आशीष त्रिपाठी, रायबरेली के हिमांशु पांडेय और उन्नाव की बबली पाल समेत पांच लोग लखनऊ गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने आवेदन में त्रुटि सुधार के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा परिषद के अफसर सुनने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ 31277 अभ्यर्थियों की लिस्ट निकालकर नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया, जो सरासर उनके साथ अन्याय है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news