Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

अब नवंबर से होगी बीएड में प्रवेश हेतु काउंसलिंग

 राजधानी समेत प्रदेश के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग अब नवंबर से होगी। बीएड का अगला सत्र 2020-21 जनवरी से शुरू होगा है।



लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020-21 की काउंसलिंग का प्रस्तावित कार्यक्रम शासन को मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। बता दें, यह काउंसलिंग सोमवार से शुरू होनी थी। लेकिन, कई राज्य विश्वविद्यालयों की ओर से अभी तक अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए गए। जबकि बीएड की काउंसलिंग में अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रस्तुत करने की अनिवार्यता निर्धारित की गई है। 

मार्कशीट न होने के कारण काउंसलिंग को दूसरी बार डाला गया है। इसके पहले यह काउंसलिंग सितंबर माह में प्रस्तावित थी। 

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news