रहरा(अमरोहा)। सिपाही की नौकरी छोड़कर शिक्षक पद पर ज्वाइनिंग करने अपने गांव आए युवक की रहरा गवां मार्ग पर नीलगाय की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दड़ियाल निवासी 24 वर्षीय मानवेंद्र डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। हाल में उसकी तैनाती बाराबंकी जनपद में चल रही थी। वर्तमान में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में उसका चयन हुआ था। शिक्षक पद की ज्वाइनिंग करने के लिए वह अपने घर आया हुआ था। गुरुवार की देर शाम को वह किसी काम से बाइक से गवां जा रहा था। रहरा गवां मार्ग पर गांव देहरी के नजदीक उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें