डीएलएड और बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षाएं 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक होंगी। इसमें विभिन्न बैच एवं सेमेस्टर के तकरीबन तीन लाख प्रशिक्षु शामिल होंगे।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 29 सितंबर को जारी कार्यक्रम के अनुसार डीएलएड 2019 के द्वितीय सेमेस्टर, डीएलएड 2017 व 2018, बीटीसी 2013 से 15 तक के (अनुत्तीर्ण/अवशेष) प्रशिक्षुओं की परीक्षा 5 से 7 नवंबर के बीच कराई जाएगी। डीएलएड 2017 व 2018, बीटीसी 2013, 2014, 2015 सेवारत उर्दू व मृतक आश्रित बीटीसी ( अनुत्तीर्ण/ अवशेष) बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 11 नवंबर तक होगी। डीएलएड 2017 व 2018 समेत अन्य बैच के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 2 से 4 नवंबर तक जबकि प्रथम सेमेस्टर का पेपर 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक निर्धारित है।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق