Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

20 नवंबर से होंगी यूपी बोर्ड की छमाही परीक्षाएं

 कोरोना संक्रमण काल की चुनौतियों का सामना करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छमाही परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक किए गए होमवर्क को देखते हुए विभाग के अधिकारियों ने 20 नवंबर से

छमाही परीक्षाएं शुरू कराए जाने का दावा किया है। परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में कराई जानी हैं। ऐसे में इस बार बीते वर्षों की तुलना में पहले ही परीक्षाएं शुरू कराई जा रही हैं, जोकि दिसंबर मध्य तक चलेंगी।



राजधानी में कक्षा नौ से 12 तक करीब 600 से अधिक माध्यमिक स्कूलों हैं। इनमें विद्यार्थियों की संख्या दो लाख से अधिक है। जिले स्तर के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की कक्षाएं अभी ऑनलाइन संचालित की जा रही हैं। समय से आधा कोर्स पूरा हो जाए और उसकी परीक्षाएं हो जाएं, इस बात पर अभी फोकस किया जा रहा है। इसी मकसद से दीपावली के बाद 20 नवंबर से छमाही परीक्षाएं शुरू कराए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अभिभावकों पर छोड़े गए दोनों विकल्प: जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की छमाही परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में कराए जाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक यदि स्कूल भेजकर अपने बच्चों को परीक्षा में शामिल कराना चाहते हैं या फिर घर से ही परीक्षा दिलाए जाने के पक्ष में हैं तो इस संबंध में स्कूल को अवगत करा दें। स्कूल की ओर से किसी तरह की कोई बाध्यता नहीं रहेगी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news