Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी में 29878 अभ्यर्थियों ने बीएड काउंसिलिंग के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

 लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020-22 की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए शनिवार तक 29,878 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। बीएड प्रवेश की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि रैंक-धारक अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर काउंसलिंग शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं उन्हें कॉलेज चुनने का भी विकल्प मिलेगा। 



तीन चरण में होने वाली काउंसलिंग में रैंक के अनुसार अभ्यर्थी शामिल होंगे।  इसके बाद पूल काउंसलिंग और फिर सीधे प्रवेश का मौका दिया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इस बार 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है।  फीस न जमा करने वाले की सीट लॉक नहीं की जाएगी।

काउंसिलिंग का कार्यक्रम
- पहला चरण, एक से 50 हजार रैंक। आज (19 नवंबर) से पंजीकरण, 20 नवंबर से च्वाइस फिलिंग, 24 नवंबर को सीट आवंटन, 25-27 नवंबर तक सीट कंफर्मेशन और फीस पेमेंट। 

-दूसरा चरण: 50 हजार एक से एक लाख 40 हजार रैंक। 24 नवंबर से पंजीकरण। 25-27 पंजीकरण एवं च्वाइस फिलिंग, 28 नवंबर को केवल च्वाइस फिलिंग, 29 नवंबर को आवंटन। 30 नवंबर, एक-दो दिसंबर को सीट कंफर्मेशन और फीस भुगतान। 

-तीसरा चरण: एक लाख 40 हजार एक से दो लाख 40 हजार रैंक। 29 नवंबर को पंजीकरण। 30 नवंबर, एक-दो दिसंबर को रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग। तीन दिसंबर को केवल च्वाइस फिलिंग। चार दिसंबर को कॉलेज आवंटन। 5-7 दिसंबर सीट कंफर्मेशन एवं फीस भुगतान। 
-चौथा चरण: दो लाख 40 हजार एक से अंतिम रैंक तक। चार दिसंबर से पंजीकरण। पांच से सात दिसंबर तक पंजीकरण एवं च्वाइस फिलिंग। आठ दिसंबर को केवल च्वाइस फिलिंग। नौ दिसंबर को आवंटन। 10-12 दिसंबर को सीट कंफर्मेशन एवं फीस भुगतान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news