Advertisement

Govt Jobs : Opening

68500 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के लिए जिला आवंटन नहीं

 प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 शिक्षक भर्ती के चयनितों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। पुनमरूल्यांकन में उत्तीर्ण 23 अभ्यर्थी नौ माह से दौड़ लगा रहे हैं।

उन्हें परिषद मुख्यालय हर बार नई तारीख आवंटित कर रहा है। चार नवंबर को आवेदकों को जिला आवंटन होना था लेकिन, रात दस बजे तक सूची जारी नहीं हुई। ऐसे में छह व सात नवंबर को प्रस्तावित काउंसिलिंग भी लटक गई है।



68500 सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में पुनमरूल्यांकन में सफल 23 अभ्यíथयों की आनलाइन आवेदन 12 से 14 अक्टूबर तक लिए गए। इसके बाद जिलों में काउंसलिंग व नियुक्ति 22 व 23 अक्टूबर को करने का आदेश जारी हुआ। समय से जिला आवंटन सूची जारी नहीं हुई।

बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेलजी ने 20 अक्टूबर को नया कार्यक्रम जारी किया। इसमें जिला आवंटन सूची 23 अक्टूबर व काउंसलिंग और नियुक्ति 28 व 29 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन, फिर जिला आवंटन नहीं हुआ। तीसरी बार जारी कार्यक्रम में कहा गया कि जिला आवंटन चार नवंबर को और काउंसलिंग करके नियुक्ति छह व सात नवंबर को होगी। अब फिर जिला आवंटन सूची बुधवार रात दस बजे तक नहीं आई है इससे अभ्यर्थी परेशान हैं।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news