Important Posts

Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती धांधली के आठ अन्य आरोपियों पर लगेगा गेंगस्टर

 प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती धांधलो मामले में आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर लगेगा। पुलिस की ओर से इस मामले में जिलाधिकारो के पास रिपोर्ट भेजो गई है। अफसरों का कहना है कि अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई को जाएगी। मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ पहले ही गैंगस्टर लगाया जा चुका है।




 69000 शिक्षक भर्ती धांधली मामले का भंडाफोड़ सोरांन पुलिस ने किया था। साथ ही सरगना केएल पटेल समेत 12 आरेपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद मामले की विवेचना एसटीएफ को ट्रांसफर कर दी गई। जो एक-एक कर अब तक कुल 6 आरोपियों को जेल भेज चुकी है जबकि मामले के दो आरपियों की गिरफ्तारी पर न्यायालय से ग़ेक है। पुलिस ने पिछले दिनों सरगना केएल पटेल समेत 12 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। जबकि आरोप पत्र तैयार ना होने के कारण 8 अन्य आरोपियों पर कार्यवाही शेष थी। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की ओर से बाकी चचे 8 आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दी गईं है। जिसके बाद पुलिस ने इन 8 आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर लगाने की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी के पास रिपोर्ट भेज दी है। अफसरों का कहना है कि डीएम की अनुमति मिलने के बाद आगेपियों पर गैंगस्टर का मामला दर्ज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news