प्रयागराज : उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत शिक्षाशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित अभ्यर्थियों की फाइल उच्च शिक्षा निदेशालय भेज दी है। निदेशालय को चयनितों की
काउंसिलिंग पर निर्णय लेना है। लेकिन, दीपावली उसके बाद छठ पर्व पड़ने के कारण निदेशालय ने अभी काउंसिलिंग पर कोई निर्णय नहीं लिया। उम्मीद है कि नवंबर अंत तक काउंसिलिंग की तारीख घोषित होगी। दिसंबर में नियुक्ति दी जा सकती है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में 1150 पदों की भर्ती निकाली थी। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कालेजों के लिए निकली असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती के 34 विषयों के चयनितों को नियुक्ति मिली है। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमित भारद्वाज का कहना है कि तैयारी पूरी करके शिक्षाशास्त्र विषय के चयनितों की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق