Advertisement

Govt Jobs : Opening

मिशन प्रेरणा को लेकर एक्शन मॉड में बेसिक शिक्षा विभाग, गठित की जा चुकी हैं प्रेरणा टास्क फोर्स

 मिशन प्रेरणा को लेकर एक्शन मॉड में बेसिक शिक्षा विभाग, गठित की जा चुकी हैं प्रेरणा टास्क फोर्स

कवायद
▪️ कोरोनाकाल में शिक्षकों का प्रशिक्षण एवं मीटिंग का दौर जारी
▪️गूगल मीट, वेब लिंक व पीडीएफ फाइलों की ली जा रही मदद


कोरोनाकाल होने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग गत वर्ष सितंबर में लागू किए गए मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मुश्किलों को 'अनलाक' करने में जुटा है। स्कूली शिक्षा महानिदेशक के निर्देशों को देखते हुए जिले में बेसिक शिक्षकों को गूगल मीट, वेब लिंक व पीडीएफ फाइलों की मदद से प्रशिक्षित करने के साथ आनलाइन प्रशिक्षण देने में जुटा है। शिक्षकों का फीडबैक भी लिया जा रहा है।





विभाग ने मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका एवं प्रेरणा लक्ष्य के साथ आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह जैसे माड्यूलों के अध्ययन पर जोर दिया है। इन सभी माड्यूलों की हार्डकापी भी शिक्षकों को हाल ही में उपलब्ध कराई गई है। अब शिक्षकों को संकुलवार मिशन प्रेरणा के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इसके लिए एसआरजी, केआरपी एवं एआरपी की टीमें गूगल मीट के द्वारा शिक्षकों के साथ आनलाइन बैठकें कर रही हैं। बेसिक शिक्षकों के लिए यह नया अनुभव लेकिन उपजे हालातों को देखते हुए आनलाइन संवाद को विभाग व शिक्षकों के हित में बताया जा रहा है। दीक्षा ऐप के अधिकाधिक प्रयोग के लिए शिक्षकों व अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है।


यह है मिशन प्रेरणा का लक्ष्य :  मार्च 2022 तक 80 फीसदी बच्चों एवं प्रत्येक विकास खंड द्वारा सीखने के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए प्रेरक विकास खंड, प्रेरक जनपद एवं प्रेरक मंडल का लक्ष्य हासिल करना मिशन प्रेरणा का मुख्य मकसद है।


गठित की जा चुकी हैं प्रेरणा टास्क फोर्स
परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता व बच्चों के लर्निंग आउटकम्स को सुनिश्चित करने के लिए शासन ने राज्य, मंडल एवं जिला स्तर पर मिशन प्रेरणा के लिए पहले ही त्रिस्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। तीनों स्तरों पर राज्य, मंडल एवं जिले के आला प्रशासनिक अफसर को कमान सौंपी गई है। राज्य में मुख्य सचिव एवं मंडल में मंडलायुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। 


जिलास्तर में डीएम के अलावा सीडीओ, सीएमओ, डायट प्राचार्य, डीपीआरओ, पीडी डूडा, डिप्टी आरएमओ, डीएसओ, डीपीओ, प्रोबेशन अफसर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। बीएसए को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news