Advertisement

Govt Jobs : Opening

दबंग ने प्रधानाध्यापक पर लाठी डंडे से किया हमला

 दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर के प्रधानाध्यापक पर एक दबंग युवक ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बचाने दौड़े सहायक अध्यापक को भी युवक ने पीटकर घायल कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोगंज गांव निवासी रामेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (45) प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में प्रधानाध्यापक हैं।

इसी क्रम में शनिवार दोपहर लगभग ढ़ाई बजे वह स्कूल में बैठकर विद्यालय का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पहले से खुन्नस खाए गांव का एक युवक लाठी-डंडा लेकर विद्यालय पहुंचा और इसके पहले कि प्रधानाध्यापक कुछ समझ पाते कि उन पर हमला बोल दिया। बचाने दौड़े सहायक अध्यापक रत्नेश कुमार (32) को भी आरोपित ने लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक की बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, नरेंद्र तिवारी, ललित मिश्रा सरस, विनोद त्रिपाठी, अतुल पांडेय, अरुण सिंह, अजीत सहित कई शिक्षक स्कूल पहुंचे। उन्हें एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके साथ ही एसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ कंधई तुषार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news