Advertisement

Govt Jobs : Opening

TGT-PGT में चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने की मांग

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के वर्ष 2016 के विज्ञापन से चयनित हजारों शिक्षक प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में जुलाई से कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।


हालांकि, उनके शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के नाम पर नियुक्ति के चार महीने बाद भी वेतन भुगतान शुरू नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर इसी विज्ञापन से चयनित सैकड़ों शिक्षकों को विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। ऐसे अभ्यर्थी अपनी ज्वाइनिंग या दूसरी संस्था में समायोजन के लिए चार महीने से चक्कर लगा रहे हैं।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news