हरदोई:- बेसिक शिक्षा विभाग 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के अभ्यर्थियों को 11 दिसम्बर के बाद स्कूलों का आवंटन किया जाएगा काउंसिलिंग के दौरान अनुपस्थित होने अथवा आपत्तियों की
वजह से ऐसे लगभग एक सैकड़ा अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नहीं हो सकी थी। विभाग उन्हें काउंसिलिंग कराने का एक और मौका दे रहा है। बता दें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया 2 नवम्बर से शुरू हो चुकी है। विभाग ने जिले के 1888 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिनों में कउंसिलिंग कराई थी। पर आपत्तियां होने या फिर किन्हीं कारणों से अनुपस्थिति से कुछ की काउंसिलिंग होने से रह गई थी। बीएसए हेमन्तराव का कहना है कि फिलहाल जो लोग आने छूट गए हैं उन्हें एक मौका और दिया जा रहा है। तीन दिन बाद शासन जो निर्देश आएंगे उसी के आधार पर 11 दिसंबर के बाद नवनियुक्त शिक्षकों का विद्यालय का आवंटन कर दिया जाएगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें