Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती के सही पाए गए 60 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र

 प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के छूटे हुए व त्रुटि संशोधन कराने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका देकर काउंसलिंग की गई। गुरुवार को मात्र दो अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। त्रुटि सुधार के लिए 80 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन प्रकरणों पर विचार के लिए जिला चयन समिति ने बैठक की और शासन के निर्देशों के अनुसार निर्णय लिया।



सोमवार को 60 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देने के लिए बीएसएस कार्यालय बुलाया गया है। बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि चयन समिति ने 16 मामलों को शासन को संदर्भित कर दिया है। वहां से जिस तरह के निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी। आठ आवेदकों के अभ्यर्थन निरस्त किए गए हैं। सही पाए गए 60 अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। इनके शैक्षिक दस्तावेज भी जांचे जा चुके हैं।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news