Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती: अंतिम उत्तर कुंजी में विवादित प्रश्नों को लेकर परीक्षा नियामक का घेराव

 प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती जारी अंतिम उत्तर कुंजी में विवादित प्रश्नों पर निर्णय की मांग को लेकर बुधवार को परीक्षार्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों का कहना है कि

सुप्रीम कोर्ट ने सात जुलाई 2020 को उत्तर कुंजी से संबंधित सभी याचिकाओं पर दो में निर्णय लेने का दिया था। चार महीने बीत जाने के बाद भी कोर्ट का कोई फैसला नहीं आने से परेशान अभ्यर्थियों ने विवादित प्रश्नों पर सभी परीक्षार्थियों को कॉमन अंक देकर उस पर निर्णय करने की मांग की है। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन यादव, कृष्णा सिंह, अमित यादव, दिनेश यादव , कृष्णा सिंह, अनीता कुमारी, राहुल मिश्रा, रविन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव, मनीष श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव शामिल रहे।



👉

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news