Advertisement

Govt Jobs : Opening

Agra:- सरकारी प्राथमिक विद्यालय की ऑनलाइन क्लास में डाला अश्लील फोटो, पुलिस ने चालान किया

 थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में शनिवार को क्लास के दौरान एक छात्र के चाचा ने अश्लील फोटो डाल दी। फोटो देख अन्य बच्चों के अभिभावकों और शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। आरोप है कि छात्र के चाचा की शिकायत पर उसके परिवार वाले भिड़ गए। शिकायत के बाद थाना पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग में चालान किया है।



घटना शनिवार की है। थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय है। कोरोना काल में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। सुबह स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। तभी एक छात्र के चाचा ने ग्रुप में अश्लील फोटो डाल दी। फोटो देख कर अन्य बच्चों के अभिभावकों और स्कूल की शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। स्कूल खत्म होने के बाद शिक्षिकाएं छात्र के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां आरोपित युवक के परिवार वालों ने शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्रता कर दी। शिक्षिकाओं ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। मुड़ी चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्कूल में कई घंटे पंचायत चली। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news