गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के महानिदेशक दो दिसंबर को जिले में आ सकते हैं। हालांकि जारी सूचना के अनुसार उनका दौरा पहले पांच दिसंबर को था। कार्यक्रम के अनुसार वह जिले के दो परिषदीय सकूल, दो कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग व डायट कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे।
रविवार की देर रात एसीएस बेसिक शिक्षा की तरफ से जारी पत्र के अनुसार पांच दिसंबर को सीएम योगी द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को देखते हुए महानिदेशक के दौरे का कार्यक्रम दो दिसंबर को प्रस्तावित किया गया है।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق