Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

क्षेत्रीय कार्यालयों से कराएं यूपी बोर्ड के अंक पत्रों, प्रमाण पत्रों का सत्यापन

 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के छात्र- छात्राओं को अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए अब सीधे बोर्ड मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं है. जिला विद्यालय निरीक्षक यूपी बोर्ड के क्षेत्रोय कार्यालयों से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराएं।


बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के पास पूरे रिकार्ड उपलब्ध हैं। सचिव को ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बोर्ड के 2003 से 2020 तक के परीक्षाफलों का सत्यापन बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर उपलब्ध है। सचिव की ओर से कहा गया है कि स्थिति में परीक्षाफलों से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट से ऑनलाइन किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news