Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

अंतर जिला तबादलों के लिए आवेदन लेने का कार्यक्रम जल्द, इन्हें मिलेगा तबादले का दूसरा अवसर. दोबारा खुलेगी वेबसाइट

 बेसिक शिक्षा परिषद अंतर जिला तबादले की वेबसाइट फिर खोलने जा रहा है। इस बार उन अध्यापिकाओं से आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जिनका विवाह नियुक्ति मिलने के बाद हुआ है और वे तबादले का दूसरा अवसर चाहती हैं। यह कदम परिषद हाईकोर्ट के आदेश पर उठाएगा। कोर्ट ने विवाहित महिलाओं क अलावा अन्य के


संबंध में विस्तृत आदेश दिया है, उनका भी अनुपालन होगा। दैनिक जागरण ने छह नवंबर को अंतर जिला तबादलों के लिए फिर लिए जाएंगे आवेदन शीर्षक खबर दी थी। परिषद वेबसाइट खोलने की समय सारिणी जल्द जारी कर सकता है। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अंतर जिला तबादलों के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिव्या गोस्वामी सहित दर्जनों याचिकाओं पर विस्तृत फैसला दिया है। आदेश है कि केवल उस अध्यापिका को दूसरा अवसर मिलेगा जिसने नियुक्ति के बाद शादी किया है। असल में विद्यालयों में ऐसी कई अध्यापिकाएं तैनात हैं जिन्होंने पहले अपने पिता के निवास स्थान वाले जिले में तबादला लिया लेकिन, उनका विवाह दूसरे जिले में हों गया है इसलिए अब वे अपने पति के निवास वाले जिले में स्थानांतरण चाहती हैं। इसी तरह से उन अध्यापकों को भी तबादले का दूसरा अवसर मिलेगा, जो गंभीर रूप से बीमार होंगे और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत होगी। वहीं, सेना या अद्गध सैनिक बलों में तैनात होने वालों के माता-पिता के सहारे के लिए उनकी अध्यापक पत्नियों भी तबादले का दूसरा अवसर मिलेगा। शासन की ओर से जारी आदेश में एक बार ही अंतर जिला तबादले का प्राविधान किया गया है। कोर्ट उन्हें जरूर राहत दी है। अब अनुपालन परिषद को कराना है। शासनादेश के अनुसार ऐसे शिक्षक जो दूसरी बार तबादला चाहते थे उनका आवेदन निरस्त किया जा चुका है, वहीं कई ने तबादले की शर्तों को देखते हुए आवेदन ही नहीं किया था। इसलिए वेबसाइट खोलकर फिर से आवेदन लेना जरूरी है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news