Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन के लिए एडी को लिखा पत्र

 गोण्डा:- विशिष्ट बीटीसी शिक्षक बेलफेयर एसोसिएसन के मण्डल अध्यक्ष आजाद बेग ने शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन को पत्र लिखा है।



पत्र में सहायक अध्यापकों के प्रमोशन को जरूरी बताया है । उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में हेड व उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापकों के पद खाली हैं इनपर प्रमोशन किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियमके तहत सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित, विज्ञान व भाषा के पद पर तैनाती होनी है । कई शिक्षकों के एआरपी बनने, शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त पदों पर प्रमोशन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी जिलों में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कराए जाने के लिए निर्देश जारी किया जाना चाहिए। मांग पर विचार न किए जाने पर शिक्षक समुदाय आन्दोलन को बाध्य होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news