Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

‘भर्तियों के नाम पर युवाओं को प्रताड़ित कर रही सरकार’

 लखनऊ : आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश छात्र ¨वग के अध्यक्ष वंशराज दुबे ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार भर्तियों के नाम पर नौजवानों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश में भर्तियों को लंबित कर सरकार युवाओं की प्रतिभाओं को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के जिन करोड़ों नौजवानों के कंधे पर बैठकर भाजपा सत्ता में पहुंची थी, वही उसे सत्ता से बेदखल भी करेंगे।




प्रदेश में हुईं भर्तियों में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से रविवार को मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का योगी सरकार का वादा सिर्फ जुमला साबित हुआ है। सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि प्राविधिक सहायक के 2,059 पदों पर भर्तियों के लिए 21 जुलाई, 2018 को फॉर्म आया था। लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के एक महीना बाद भी चयनितों की लिस्ट जारी नहीं की है। 2016 में निकली गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का परिणाम जानबूझकर कर रोका जा रहा है, ताकि 2022 के चुनाव से पहले भर्ती कराकर भाजपा युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news