प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की सरकारी सेवाओं में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 40 से घटाकर 30 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव का प्रतियोगी छात्रों ने विरोध किया है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि अगर एक झटके में अधिकतम आयु सीमा 10 वर्ष घटा दी गई तो 30 साल की उम्र पार कर चुके लाखों युवा पूरी तरह से बेरोजगार हो जाएंगे।
प्रतियोगियों काकहना है कि इस बारे में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले सरकार को वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। प्रतियोगी छात्रा सौम्या नारायण श्रीवास्तव प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पीसीएस में विशेष योग्यता वाले पदों एवं अन्य प्रकार की भर्तियों में स्नातक के साथ अन्य प्रकार की योग्यताएं भी मांगी जाती हैं। अभ्यर्थी अमूमन 23 से 24 वर्ष की आयु तक पढ़ाई ही करते रहते हैं इसके बाद भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, जिसमें दो से तीन साल का वक्त लग जाता है। अगर आयु सीमा घटाकर 30 वर्ष कर दी गई तो निश्चित रूप से ज्यादातर अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर घट जाएंगे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें