Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

परिषदीय 58285 शिक्षकों की तैनाती 25 से, कार्यक्रम जारी: अंतर्जनपदीय तबादला शिक्षकों व नव चयनित शिक्षकों ने ली राहत की साँस

 प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के 58285 शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिली है। नव चयनित शिक्षकों का स्कूल आवंटन और अंतर जिला तबादला आदेश गुरुवार को एक साथ जारी हुआ है। नव चयनित पांच दिसंबर से तो अंतर जिला तबादला वाले शिक्षक 31 दिसंबर से आदेश की प्रतीक्षा कर रहे थे। इनका स्कूल आवंटन आनलाइन होगा। शासन के निर्देश पर परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि कड़ाई से पालन करें।



अंतर जिला तबादला : परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के 21695 शिक्षकों की अंतर जिला तबादला सूची 31 दिसंबर को जारी हुई थी। शिक्षकों ने इसके लिए दिसंबर 2019 व जनवरी 2020 में आनलाइन आवेदन किया था। परिषद सचिव ने बीएसए को निर्देश दिया है कि हर जिले से स्थानांतरित शिक्षकों को 27 व 28 जनवरी को कार्यमुक्त किया जाए। वे शिक्षक संबंधित जिलों में 29 व 30 जनवरी को ज्वाइन करेंगे। यह भी निर्देश है कि स्थानांतरित शिक्षकों के ज्वाइन करने व पदस्थापित होने के बाद नव चयनित शिक्षकों को शासनादेश के तहत ज्वाइन कराया जाए।
आनलाइन होगा स्कूल आवंटन : 69000 शिक्षक भर्ती में दूसरे चरण में 36590 शिक्षकों को जिला आवंटित हुआ था। उनकी काउंसिलिंग कराकर पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जा चुका है। चयनित शिक्षक तब से स्कूल आवंटन की राह देख रहे थे। परिषद सचिव ने अब स्कूल आवंटन का आदेश जारी किया है। इसमें सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को आनलाइन स्कूल आवंटन 25 व 27 जनवरी को होगा। हर जिले में आवंटित अभ्यर्थियों में से पांच अतिरिक्त रिक्तियों को जोड़ते हुए विकल्प लेने के लिए रिक्तियों का प्रकाशन हो। इसमें सबसे पहले शिक्षक विहीन व एकल शिक्षक वाले स्कूल रखे जाएं। इसके बाद उन स्कूलों को रखा जाए जहां दो शिक्षक हैं लेकिन, छात्र-शिक्षक अनुपात अधिक है। सचिव ने यह भी आदेश दिया है कि बीएसए स्कूल आवंटन में सबसे पहले दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। सबसे अंत में पुरुष शिक्षकों की तैनाती का विकल्प लिया जाए। भर्ती के पहले चरण में 31277 शिक्षकों को अक्टूबर में ही स्कूल आवंटित किया जा चुका है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news