Advertisement

Govt Jobs : Opening

बेसिक शिक्षा विभाग:- नवाचार के लिए तीन शिक्षकों का सम्मान

 प्रयागराज : राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला वाराणसी में आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को पठन पाठन और बेहतर बनाने के तरीके बताए गए। कार्यशाला में प्रयागराज के तीन शिक्षकों को कैबिनेट मंत्री अनिल


राजभर ने सम्मानित किया। इन शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय जैतवारडीह की शिक्षिका श्वेता श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय सपेरा बस्ती शंकरगढ़ की श्वेता जायसवाल व उच्च प्राथमिक विद्यालय मसिका चाका के अंतरिक्ष शुक्ल शामिल हैं। इस कार्यशाला में प्रदेश से 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अध्यापकों ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों को कुछ अच्छे विद्यालयों का शैक्षिक भ्रमण कराया और पठन पाठन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रयागराज के बीएसए संजय कुशवाहा ने प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई दी है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news