सिद्धार्थनगर। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के प्रथम चरण में नियुक्ति सहायक अध्यापकों को बीते चार माह से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। विधान परिषद सदस्य (शिक्षक विधायक) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने डीएम को पत्र लिखकर अविलंब भुगतान करने की अपेक्षा की है।
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने डीएम को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में भी सहायक अध्यापकों की नियुक्ति 19 अक्तूबर को की जा चुकी है। लगभग चार माह बाद भी वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। जबकि उनके कार्य प्रमाण-पत्रों का सत्यापन हो चुका हैं। इसके बाद भी वेतन निर्गत करने की प्रक्रिया लंबित है। विधायक ने लिखा है कि अनेक शिक्षकों पर वृद्ध माता-पिता की दवाओं एवं परिवार के जीवन निर्वहन का उत्तरदायित्च भी है। कुछ अध्यापक दूरस्थ जनपदों एवं जिले के अन्य विकास खंड से हैं, जिनके स्वयं का भोजन, आवास एवं परिवहन खर्चे के वहन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से अन्य जनपदों की तरह सहायक अध्यापकों का वेतन आदेश निर्गत करने की अपेक्षा की है। बताते चले कि रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी की अगुवाई में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षक विधायक से मिलकर मांगपत्र सौंपा था।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق