Important Posts

आज बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

 लखनऊ। 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में छोटी-छोटी मानवीय त्रुटियों के कारण भर्ती से वंचित रहे अभ्यर्थी सोमवार सुबह 11 बजे निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे।

अभ्यर्थी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने 11 जनवरी को दस दिन में मामलों का निस्तारण करने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया था । करीब एक महीना बीतने को है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

UPTET news