Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

एक मार्च से सुबह नौ बजे से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, गर्मियों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक स्कूल रहेगा

 एक मार्च से खुलने जा रहे प्राइमरी स्कूलों के लिए राज्यस्तर से समयसारिणी जारी कर दी गई है। एक मार्च को स्कूल सुबह नौ बजे से खुलेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के मुताबिक कक्षा एक से पांच तक के लिए सुबह के 15 मिनट प्रार्थना व उपस्थिति दर्ज करने के लिए और आधे घण्टे मिड डे मील के लिए दिए

जाएंगे।



शिक्षकों का विभाजन विषय विशेषज्ञता के आधार पर न करके कक्षानुसारकियाजाएगा। विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम प्राप्त कराने की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षक की होगी। गर्मियों में आठ से दो और सर्दियों में नौ से तीन बजे तक स्कूल का समय होगा।

छोटी कक्षाओं में एक विषय के लिए दो घंटे का एक पीरियड होगा तो कक्षा पांच में आधे घंटे का। कक्षा एक व दो में ऐसे शिक्षकों को पढ़ाने के लिए भेजा जाए जो सबसे कर्मठ व उत्साही हों।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news