Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों की वेतन वृद्धि प्रदर्शन के आधार पर

 अब शिक्षकों की वेतनवृद्धि और प्रोन्नति या अन्य लाभों को उनके प्रदर्शन से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इसे यूपी की कार्ययोजना में शामिल किया गया है।



शिक्षकों को आईआईएम, बीएचयू, आईआईटी जैसे संस्थानों से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।व्यावसायिक शिक्षा में ओडीओपी को शामिल किया जाएगा। कक्षा नौ से 12 तक व्यावसायिक ट्रेड की
पढ़ाई अनिवार्य की जाएगी। 2022-23 से न्यूनतम 100 स्कूल प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । ये मास्टर रिसोर्स पर्सन के रूप में काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news