Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया, थाने में तहरीर दी

 (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका ने उसी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाते डर शनिवार को थाने में तहरीर दी है। उसने खंड शिक्षा अधिकारी को भी मामले से अवगत कराया। बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। चोपन ब्लाक एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि जिस स्कूल में वह तैनात हैं उसी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की है।

उन्होंने मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि फोन से मिली जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार को प्रारंभिक जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने जांच करके आख्या दी है। उसी आख्या के आधार पर आरोपी शिक्षक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक विनोद ५ सिंह ने बताया कि मामला देर शाम संज्ञान में आया है जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news