Advertisement

Govt Jobs : Opening

बगैर किसी परीक्षा के 8वीं पास युवाओं को मिलेगी रेलवे में नौकरी, जल्द करें आवेदन

 भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है। डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स ने अपरेंटिस (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भर्ती के लिए DMW पटियाला अधिसूचना 2021 जारी की है। इच्छुक तथा योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए dmw.indianrailways.gov.in पर देख सकते हैं। डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स पटियाला ने DMW पटियाला अधिसूचना में ऐलान किया है कि इस भर्ती में 182 भर्ती हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन 09 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 के मध्य आमंत्रित किए जाएंगे। 

पदों का विवरण:
इलेक्ट्रिशियन: 70 पद 
मैकेनिक: 40 पद
मशीनिस्ट: 32 पद
फिटर: 23 पद
वेल्डर: 17 पद

शैक्षाणिक योग्यता:
अभ्यर्थी इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर ट्रेड के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए कक्षा 8वीं पास होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन:
- Https://dmw.indianrailways.gov.in/ पर जाएं।
- पोर्टल पर आपको दाहिने हाथ पर DMW भर्ती 2021 के लिए एक एक्टिव लिंक मिलेगा।
- लिंक आपको एक पृष्ठ पर ले जाएगा जिसमें ऑफिशियल अधिसूचना के साथ-साथ आवेदन पत्र भी होगा।
- अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने तथा फॉर्म भरने के पश्चात् जरुरी दस्तावेज संलग्न करें।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: https://dmw.indianrailways.gov.in/

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news