गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने कोरोना महामारी के चलते संक्रमण का शिकार हो रहे शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को राहत देते हुए घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की सुविधा दी है। इस फैसले से जिले में कार्यरत 11 हजार शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कस्तूरबा शिक्षकों को राहत मिलेगी। शासन का आदेश गोरखपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में पहुंच चुका है। ऐसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सोमवार को
फेसबुक व ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को घर से कार्य करने की सुविधा दी जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के स्कूलों में आने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, शिक्षकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विद्यालय आना था।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق