परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत नवनियुक्त शिक्षकों का शपथपत्र लेकर वेतन भुगतान करना विभाग के लिए परेशानी का सबब बनेगा। बुधवार को जारी शासनादेश के तहत यदि जिन शिक्षकों के स्नातक
व बीएड के अंकपत्र का सत्यापन हो चुका है तो शपथपत्र लेकर उन्हें वेतन दिया जा सकता है। हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र के सत्यापन को लेकर कोई जिक्र नहीं है। अब विभाग के सामने समस्या यह है कि लगभग सौ शिक्षकों के अंकपत्र 2003 के पूर्व हैं और आनलाइन नहीं हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 1125 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। छह सौ शिक्षक अंकपत्रों के सत्यापन के बाद वेतन ले रहे हैं। जबकि 525 शिक्षक अभी भी वेतन के लिए अंकपत्रों के सत्यापन का इंतजार कर रहे हैं। जिन शिक्षकों के हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र 2003 के बाद के हैं, उन्हें आनलाइन - सत्यापन के आधार पर तो विभाग : वेतन दे देगा, लेकिन जिनका इसके पहले का है उन्हें वेतन देने में विभाग के लिए समस्या खड़ी होगी ।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें