शिक्षक विधान मंडल दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चुनाव ड्यूटी के बाद कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले शिक्षकों को सरकारी सहायता देने की मांग की।
उनका कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों के सभी 425 शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा बेसिक के 1621 शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के परिवारवालों को सहायता राशि के साथ नौकरी भी दी जाए। पत्र में कहा गया है. कि बेसिक शिक्षा मंत्री के बयान के बाद शिक्षकों के परिवारों में निराशा है, इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق