Advertisement

Govt Jobs : Opening

खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, इन पदों पर होनी है भर्ती

 लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। खेल प्रशिक्षक समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। खेल विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उप्र लोक सेवा आयोग और उप अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आयोगों से जल्द ही खिलाड़ियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

दरअसल, प्रदेश के मेधावी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट करके सरकारी विभागों में खिलाड़ियों के रिक्त पदों पर भर्ती का अनुरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी नौकरियों में रिक्त खिलाड़ियों के आरक्षित पदों को अभियान चलाकर भरने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में खेल विभाग के स्तर पर खिलाड़ियों के आरक्षित पदों पर भर्ती की शुरुआत सबसे पहले की जा रही हैं। भर्ती के लिए संवर्गवार प्रस्ताव तैयार करके उप्र लोक सेवा आयोग और उप अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग को प्रशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट करके सरकारी विभागों में खिलाड़ियों के रिक्त पदों पर भर्ती का अनुरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी नौकरियों में रिक्त खिलाड़ियों के आरक्षित पदों को अभियान चलाकर भरने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में खेल विभाग के स्तर पर खिलाड़ियों के आरक्षित पदों पर भर्ती की शुरुआत सबसे पहले की जा रही हैं। भर्ती के लिए संवर्गवार प्रस्ताव तैयार करके उप्र लोक सेवा आयोग और उप अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है।


इन पदों पर होनी है भर्ती

खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग में लिपिक संवर्ग के करीब 160 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। जबकि खेल प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक व उप प्रशिक्षक के भी करीब दो दर्जन से अधिक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है। इसका अधियाचन भी आयोग को भेजा गया है।

अन्य सरकारी विभागों में भी शुरू होगी प्रक्रिया

विभाग के उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक अन्य सरकारी विभागों को भी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी दे दी गई है। इसलिए अन्य विभागों में खिलाड़ियों की भर्ती को लेकर जल्द ही कार्यवाही शुरू होने की संभावना है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news