Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

पदोन्नति की मांग को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने ट्विटर पर चलाया अभियान

 लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों की पदोन्‍नति अटकी है। इससे प्राथमिक विधालय एवं जूनियर हाईस्कूल में कई प्रधानाध्यापक के पद रिक्त चल रहे हैं। तमाम शिक्षक बगैर प्रमोशन के सेवानिवृत्त हो चुके और कई सेवानिवृत्त के करीब हैं। रविवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले बेसिक शिक्षकों ने ट्विटर पर अभियान चलाकर प्रदेश सरकार से शीघ्र पदोन्नति की मांग की है। शिक्षकों ने अधिकारियों के अलावा सीएम को भी टैग किया।



संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 3 वर्ष की सेवा के बाद अध्यापकों को प्रमोशन दिया जाता है, लेकिन लंबे समय से उनको पदोन्नति नहों मिल पा रही है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गई लेकिन इसे टाल दिया जाता है। ट्विटर पर मांग करने वालों प्रमुख रूप से कार्यवाहक प्रदेश अरुणेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष  व संजय मणि त्रिपाठी आदि शामिल हैं

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news