Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

एलटी ग्रेड नियुक्ति के लिए हफ्तेभर में खुलेगा पोर्टल

 प्रयागराज राजकीय इंटर कॉलेज के लिए एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए एनआईसी का पोर्टल खोले जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी मोर्चा के विक्की खान एवं अनिल उपाध्याय निदेशक माध्यमिक शिक्षा

विनय कुमार पांडेय एवं उप शिक्षा निदेशक विकास श्रीवास्तव से मिला। प्रतिनिधि मंडल को निदेशक ने आश्वासन दिया कि सप्ताह भर में नियुक्ति के लिए पोर्टल खुल जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल विक्की खान का कहना है कि निदेशक ने बताया कि पूरी संभावना है कि शुक्रवार से पोर्टल खुल जाएगा, इसमें कोई बाधा आई तो अगले सप्ताह मंगलवार तक पोर्टल हर हाल में खोल दिया जाएगा।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news