Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों की मांगी सूचना, शिक्षकों की नई भर्ती भी शुरू करने की चर्चा

 बेसिक शिक्षा परिषद के 1.13 लाख प्राथमिक स्कूलों में पिछले चार साल में चयनित सहायक अध्यापकों की सूचना मांगी गई है। सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 22 जून को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अप्रैल 2017 से अब तक चयनितों की सूचना तत्काल भेजने को कहा है।



सरकार अपनी उपलब्धियों की रिपोर्ट तैयार कर रही है। उसके लिए सूचनाएं मांगी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयन संस्थाओं के मुखिया संग जल्द बैठक करने जा रहे हैं। उसमें पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी। पिछले साल भी मुख्यमंत्री ने बैठक कर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने को कहा था। बेसिक शिक्षा परिषद ने सर्वाधिक 1.08 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरी दी है। उसके बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का नंबर आता है।


नई भर्ती भी शुरू करने की चर्चा

प्रयागराज माना जा रहा है कि | मुख्यमंत्री चयन संस्थाओं के मुखिया | के साथ बैठक में नियुक्तियों की समीक्षा करने के साथ नई भर्ती शुरू करने के निर्देश दे सकते हैं। चुनावी | साल होने के कारण अधिक से अधिक | बेरोजगारों को संतुष्ट करने की दिशा में काम शुरू होगा। वर्तमान में प्राथमिक | स्कूलों में 70 हजार से अधिक पद | खाली है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल | शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के मानक के अनुसार रिक्त पदों की संख्या 1.40 लाख से अधिक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news