Advertisement

Govt Jobs : Opening

समूह 'ग' के 30 हजार पदों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) 100 अंकों की होगी, देखें भर्ती में महत्वपूर्ण पदों का विवरण

 समूह 'ग' के 30 हजार पदों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) के संबंध में मंडलायुक्तों व डीएम को भेजे पत्र में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र बनाने में सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। अच्छी सुविधाओं वाले निजी कॉलेजों और स्कूलों पर भी विचार होगा।


सदस्यों को मंडल आवंटितः पेट के लिए अध्यक्ष व सदस्यों को मंडल आवंटित करदिए गए हैं। अध्यक्ष प्रवीर कुमार आगरा व मेरठ मंडल देखेंगे। सदस्यों में अरुण सिन्हा वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, विंध्याचल, एचएन राव गोरखपुर, आजमगढ़, देवीपाटन, डा. अशोक अग्रवाल अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट, ओएन सिंह लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और डा. रचना पाल बरेली, मुरादाबाद व सहारनपुर मंडल देखेंगी। पहली बार समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी को अनिवार्य
किया गया है। परीक्षा 100 अंकों की होगी। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी। पाठ्यक्रम में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी व तर्क एवं तर्कशक्ति से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल होंगे। सामयिकी, सामान्य जागरूकता, हिंदी, ग्राफ की व्याख्या, तालिका की व्याख्या से जुड़े 10-10 अंक के सवाल होंगे।


यूपी में भर्ती महत्वपूर्ण पदों का ब्योरा



ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news