Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

3520 रिक्त पदों पर भर्ती के इंतजार में अभ्यर्थी, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में खाली रह गए थे यह पद

 प्रयागराज : महीनों की प्रतीक्षा, आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के सभी विषयों के परिणाम जारी कर अधिकतर चयनितों को नियुक्ति भी दे दी। इसमें रिक्त पदों के सापेक्ष योग्य अभ्यर्थी न मिलने से 3520 पद खाली रह गए थे। इन पदों को भरने को लेकर आयोग मौन है। अभ्यर्थी इन पदों पर नई भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आयोग अध्यक्ष संजय श्रीनेत से मिलने का समय मांगा है।



यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में 2016 में मेरिट के आधार पर 9300 से अधिक पदों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती निकाली थी। सत्ता बदलने पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने परीक्षा लिखित कराने का निर्णय लिया। सीटें बढ़ाकर 15 विषयों में 10,768 कर दी गई। इसमें 7,63,317 आवेदन हुए। आयोग ने 29 जुलाई, 2018 को लिखित परीक्षा आयोजित की। परीक्षा के दौरान वाराणसी में हंिदूी व सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक हो गया था। इसके बावजूद आयोग ने 15 विषयों का परिणाम जारी कर दिया।

’>>एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में खाली रह गए थे यह पद

’ असफल रहे अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष से मिलने का मांगा समय

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news